Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th September 2025 Updates On Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live



गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। ज्ञान के साथ-साथ नवाचार और संस्कार भी जरूरी है। किसी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है जब वह अपने पढ़ाए हुए बच्चों को किसी बड़े मुकाम पर पाता है। पच्चीस से तीस साल से इसी सोच के साथ बच्चों को ज्ञान बांट रहे दिल्ली के कुछ शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। वहीं कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। एक तरफ कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इबोला के नए प्रकोप की घोषणा की है। यह मध्य अफ्रीकी देश में 16वां प्रकोप है। पहला मामला दक्षिणी प्रांत कासाई में सामने आया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के साथ अपने विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका और जापान के बीच के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस समझौते के तहत जापान से आने वाले लगभग सभी सामानों पर अमेरिका में 15 प्रतिशत आधारभूत टैरिफ (कर) लागू किया जाएगा। साथ ही, जापान ने अमेरिका में 550 बिलियन डॉलर का निवेश करने पर सहमति दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

loader




Trending Videos

दिल्ली में भी शिक्षक होंगे सम्मानित, पाने वालों ने पुरस्कार को माना लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th September 2025 Updates on amar ujala

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
– फोटो : Amar Ujala


गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता है। ज्ञान के साथ-साथ नवाचार और संस्कार भी जरूरी है। किसी शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है जब वह अपने पढ़ाए हुए बच्चों को किसी बड़े मुकाम पर पाता है। पच्चीस से तीस साल से इसी सोच के साथ बच्चों को ज्ञान बांट रहे दिल्ली के कुछ शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। यह ऐसे शिक्षक हैं जो कि अनूठे प्रयोग कर, सुविधाओं के साथ बच्चों में ज्ञान की धारा बढ़ा रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार पुरस्कार लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसा है। पढ़ें पूरी खबर…


मौसम: जम्मू-हिमाचल में भूस्खलन, कश्मीर से कटा संपर्क; पंजाब में बाढ़ की स्थिति गंभीर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th September 2025 Updates on amar ujala

देश में मौसम और बारिश का कहर
– फोटो : ANI


कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश का अधिकांश हिस्सा बाढ़-बारिश से त्राहिमाम कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी लापता हैं। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की घटना में पांच लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…


कांगो के इस प्रांत में मिला इबोला के नए संक्रमण का मामला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th September 2025 Updates on amar ujala

इबोला
– फोटो : एएनआई


कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इबोला के नए प्रकोप की घोषणा की है। यह मध्य अफ्रीकी देश में 16वां प्रकोप है। पहला मामला दक्षिणी प्रांत कासाई में सामने आया है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) के साथ अपने विशेषज्ञों को कासाई प्रांत भेजा है। पढ़ें पूरी खबर..


अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th September 2025 Updates on amar ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : ANI


अमेरिका और जापान के बीच के रिश्ते में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर अमेरिका-जापान व्यापार समझौते को लागू करने वाला एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि इस समझौते के तहत जापान से आने वाले लगभग सभी सामानों पर अमेरिका में 15 प्रतिशत आधारभूत टैरिफ (कर) लागू किया जाएगा। साथ ही, जापान ने अमेरिका में 550 बिलियन डॉलर का निवेश करने पर सहमति दी है। पढ़ें पूरी खबर..




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top