Teachers Day 2025 No Student Failed In 27 Years Of Tenure Know The Story Of Ajay Singh Patial – Amar Ujala Hindi News Live


संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा

Updated Fri, 05 Sep 2025 05:00 AM IST

Teachers Day 2025 : गढ़जमुला स्कूल के प्रवक्ता अजय सिंह पटियाल जिनके बीते 27 वर्षों से अपने विषय का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

Teachers Day 2025 No student failed in 27 years of tenure know the story of Ajay Singh Patial

गढ़जमुला स्कूल के प्रवक्ता अजय सिंह पटियाल
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार


गढ़जमुला स्कूल के प्रवक्ता अजय सिंह पटियाल बीते 27 साल से शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। शिक्षा प्राप्त कर चुके छात्र एनआईटी, आईआईटी, मेडिकल संस्थाओं के अलावा भारतीय सेना और अन्य दूसरे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। इनका बीते 27 वर्षों से अपने विषय का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। वहीं इनके अपने विषय में कई छात्रों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अजय पटियाल को मिलने वाले इस सम्मान से उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। वहीं गढ़जमुला स्कूल के शिक्षक भी इससे बहुत खुश हैं। अजय की धर्मपत्नी भी रावमा पाठशाला मुंडी में बतौर प्रवक्ता तैनात हैं। वहीं बड़े भाई पवन पटियाल पुलिस विभाग में बतौर सब इंस्पेक्टर शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अजय ने बताया कि उन्हें यह सम्मान उनके शिक्षकों की मेहनत के कारण मिला है। उनकी प्रेरणा से वह एक अध्यापक बन पाए और समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रहे हैं।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top