Sdm Cousin Murdered In Baraut Of Baghpat Body Found In College – Amar Ujala Hindi News Live


SDM cousin murdered in Baraut of Baghpat body found in college

SDM cousin murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के बागपत जिले के बड़ौत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान राजस्थान के जयपुर की एसडीएम दीविका तोमर के चचेरे भाई संयम तोमर (20) निवासी महावतपुर बावली के रूप में हुई है। शव बृहस्पतिवार की सुबह जनता वैदिक डिग्री कॉलेज परिसर में डेयरी विभाग के पास पड़ा हुआ मिला। 

loader

संयम के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। कॉलेज परिसर में सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। 

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top