
हावर्ड लुटनिक और डोनाल्ड ट्रंप।
– फोटो : Cantor Fitzgerald/PTI
एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के चीन के पक्ष में जाने को लेकर निराशा जताई है वहीं, दूसरी ओर उनके वाणिज्य मंत्री ने उसने ठीक उलट बयान देते हुए हेकड़ी दिखाई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने ट्रंप के बयान के कुछ देर बाद ही कहा कि भारत अगले एक-दो महीनों में वार्ता की मेज पर होगा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौते की कोशिश करेगा।


