Uksssc Paper Case Commission Stand Clear, Graduate Level Exam Will Not Be Cancelled – Amar Ujala Hindi News Live


आयोग के सचिव का कहना है कि एक छात्र विशेष का मामला है। प्रदेशभर में 445 केंद्रों पर परीक्षा हुई है। इस केंद्र के अलावा अन्य कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं आई है।


UKSSSC Paper Case Commission stand clear, graduate level exam will not be cancelled

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो



विस्तार


पेपर लीक के साये में आई स्नातक स्तरीय परीक्षा पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपना रुख साफ कर दिया है। आयोग का कहना है कि चूंकि मामला एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्र से जुड़ा है, इसलिए पेपर लीक नहीं हुआ। लिहाजा, परीक्षा रद्द नहीं होगी।

loader

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि एक छात्र विशेष का मामला है। प्रदेशभर में 445 केंद्रों पर परीक्षा हुई है। इस केंद्र के अलावा अन्य कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं आई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि चूंकि पेपर लीक जैसा कोई मामला नहीं है, इसलिए परीक्षा रद्द नहीं होगी। आयोग जल्द ही परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा।

UKSSSC Paper Case: आरोपी अभ्यर्थी खालिद की बहन साबिया गिरफ्तार, मददगार की तलाश में भी जुटी पुलिस



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top