This Is Not An Era Of War: Permanent Representative Of India To United Nations In New York Parvathaneni Harish – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि स्थायी शांति के लिए सभी हितधारकों की पूर्ण भागीदारी और प्रतिबद्धता बहुत ही जरूरी है। भारत इस दिशा में हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों का स्वागत करता है।


This is not an era of war: Permanent Representative of India to United Nations in New York Parvathaneni Harish

संयुक्त राष्ट्र में भारत का बयान
– फोटो : Amar Ujala



विस्तार


भारत ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन जंग के जल्द से जल्द समाप्ति और इलाके में शांति बहाली को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘यह युद्ध का युग नहीं है’ वाले रुख को भी दोहराया। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा, ‘भारत यूक्रेन की स्थिति को लेकर चिंतित है। हमारा मानना है कि निर्दोष लोगों की जान जाना अस्वीकार्य है। युद्ध के मैदान में इसका कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता। भारत ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है, चाहे यह रास्ता कितना भी जटिल या दुर्गम क्यों न लगे।’

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top