
Teachers Day 2025
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल बीएसएफ और रॉ में सेवाएं दे चुके हैं। वह कांगड़ा जिले के जसवां प्रागपुर के गांव गढ़ के रहने वाले हैं। उनके नेतृत्व में सरकारी महाविद्यालय पांवटा ने एनएएसी में ए ग्रेड प्राप्त किया। हमीरपुर को राज्य स्तरीय एसआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल हुआ। महाविद्यालय का पुस्तकालय पूरे प्रदेश में नंबर वन चुना गया। प्रमोद पटियाल ने वर्ष 1992 में रॉ, बीएसएफ में सेवांए दी, लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने घर वापसी करते हुए वर्ष 1993 में राजकीय महाविद्यालय सीमा में भूगोल के प्राध्यापक के तौर पर अपना शिक्षक का सफर शुरू किया। लगभग 25 वर्ष तक अध्यापन करने के बाद वह बीते सात वर्ष बतौर प्राचार्य सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि अनेक महाविद्यालयों को नई पहचान दिलाई।



