Student Union Election Will Be Held In Non-government Colleges Of Uttarakhand On 27th – Amar Ujala Hindi News Live


हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के संबद्ध अशासकीय महाविद्यालयों में भी 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। एक साल के अंतराल के बाद हो रहे चुनाव के लिए छात्रों में भारी उत्साह है। उधर तीन दिनों में चुनाव की तैयारियां कराना महाविद्यालयों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद से ही छात्र चुनाव की मांग कर रहे थे। इसके लिए शहर के चारों अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रों ने आंदोलन भी किया और कई बार छात्रों के बीच झड़प भी हुई। ऐसे में बीते सोमवार को निदेशालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव पर असमंजस को दूर किया तो छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और मंगलवार को शहर के सभी चारों महाविद्यालयों में चुनावी रंग भी देखने को मिला। डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एजीआरआर पीजी कॉलेज प्रशासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम घोषित करते हुए साफ किया कि लिंगदोह समिति की संस्तुतियों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Uttarakhand: प्रदेश में अगस्त माह में 17 प्रतिशत बढ़ा जीएसटी संग्रहण, त्योहारी सीजन में बढ़ोतरी की उम्मीद

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार व मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शशि किरण सोलंकी ने बताया, आज से महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। 25 सितंबर को नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पत्रों का सत्यापन कर देर शाम को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 26 सितंबर को छात्र प्रतिनिधि आमसभा आयोजित की जाएगी। जबकि 27 सितंबर को चुनाव कराने के साथ विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

उधर डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय और मुख्य चुनाव अधिकारी अमित चौहान ने कहा, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन और पुलिस को पहले ही अवगत करा दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को प्रवेश की अंतिम तिथि थी। इसी दिन से नामांकन पत्रों की बिक्री और प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू कर दिया जो 24 सितंबर तक चलेगा। 24 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी। 25 सितंबर को छात्र प्रतिनिधि आमसभा आयोजित की जाएगी। 26 सितंबर को उम्मीदवारों को परिचय पत्र प्रदान करने की अंतिम तिथि रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top