{“_id”:”68bbc0a0d5687315970aaa3b”,”slug”:”shimla-accident-hrtc-and-private-bus-collide-in-shoghi-no-casualties-2025-09-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shimla: शोघी में एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, सोनू बंगला के पास सीमेंट से भरा ट्रक खााई में गिरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:38 PM IST
शोघी में शनिवार सुबह एचआरटीसी व निजी वोल्वो बस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं।
शिमला में दो बसों की टक्कर, ट्रक खाई में गिरा। – फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी शिमला के शोघी में शनिवार सुबह एचआरटीसी व निजी वोल्वो बस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेकर सोलन जा रही थी। इसी बीच सामने से आई निजी बस से टक्कर हो गई। बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। घटना सुबह करीब 9:00 से 9:30 के बीच की है। इस दौरान दोनों तरफ जाम लगा रहा।
Trending Videos
वहीं सुबह तारादेवी और शोघी के बीच सोनू बंगला के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। ट्रक में चालक सहित दो लोग सवार थे और दोनों को चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।