आरबीआई की ओर से फेज-2 डीआर जनरल परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई और फेज-2 डीईपीआर/डीएसआईएम परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये ऑफिसर ग्रेड-बी के कुल 60 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
फेज-2 की परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके अतिरिक्त परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


