Police Arrested A Father-son Duo From Maharashtra In Connection With The Pocso Act Case. – Delhi Ncr News


नई दिल्ली। राजपार्क थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में भगोड़े बाप-बेटे ईशु सिंह और राजू सिंह को महाराष्ट्र से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के अलावा आईटी एक्ट केतहत भी मामला दर्ज है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के मुताबिक, इन्हें पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में दबिश दे रही थी। 27 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र में हैं, पुलिस ने सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संवाद

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top