Pakistan Have Cancelled Their Pre-match Press Conference Ahead Of Their Asia Cup 2025 Clash Against The Uae – Amar Ujala Hindi News Live


Pakistan have cancelled their pre-match press conference ahead of their Asia Cup 2025 clash against the UAE

सलमान आगा
– फोटो : PTI

विस्तार


पाकिस्तान और यूएई के बीच बुधवार को एशिया कप के ग्रुप ए का मुकाबला खेला जाना है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे एक दिन पहले पाकिस्तान ने मैच से पूर्व होने वाली प्रेस वार्ता को रद्द कर दिया है। पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग को लेकर एशिया कप से हटने की धमकी दी थी, लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मांग खारिज कर दी है। 

loader

Trending Videos



पाकिस्तान ने अब तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उसने यूएई के खिलाफ मैच से पहले प्रेस वार्ता रद्द कर दी है। आमतौर पर मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मीडियो को संबोधित करते हैं, लेकिन बिना किसी स्पष्टीकरण के पाकिस्तान की ओर से प्रेस वार्ता रद्द कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही प्रेस वार्ता नहीं की गई है, लेकिन खिलाड़ियों ने अभ्यास किया है। 

आमतौर पर मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी मीडियो को संबोधित करते हैं, लेकिन बिना किसी स्पष्टीकरण के पाकिस्तान की ओर से प्रेस वार्ता रद्द कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भले ही प्रेस वार्ता नहीं की गई है, लेकिन खिलाड़ियों ने अभ्यास किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top