दिल्ली पुलिस ने बताया कि वसंत कुंज इलाके में एक संस्थान के प्रबंधक पर संस्थान की लगभग 15 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिनका नाम चिन्मयानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी बताया जा रहा है।
पुलिस ने आगे कहा कि लड़कियों के बयानों के आधार पर वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के पास संयुक्त राष्ट्र के नंबर के साथ एक फर्जी नंबर प्लेट वाली लग्जरी कार थी। जिसे जब्त कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि ऐसी कोई नंबर प्लेट जारी नहीं की गई थी। पुलिस आरोपी के ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।
Delhi Police say, “Manager of an institution, identified as Chinmayanad Saraswati alias Parthasarthi, has been accused of allegedly molesting about 15 girls of the institution in Vasant Kunj area. A case has been registered at Vasant Kunj North PS, based on the statements of the…
— ANI (@ANI) September 24, 2025


