{“_id”:”68ba6532ec207fc2f9056f31″,”slug”:”lionel-messi-nets-twice-in-emotional-farewell-like-clash-as-argentina-beat-venezuela-3-0-in-wc-2026-qualifiers-2025-09-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lionel Messi: घरेलू मैदान पर आखिरी मैच? अर्जेंटीना-वेनेजुएला मुकाबले से पहले रो पड़े लियोनल मेसी, देखें वीडियो”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
मेसी ने अपने संन्यास को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई एलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि वेनेजुएला के खिलाफ मुकाबला उनका घरेलू मैदान पर आखिरी मैच हो सकता है।
लियोनल मेसी – फोटो : Twitter
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया, लेकिन मुकाबले से पहले का नजारा हर किसी को भावुक कर गया। लियोनेल मेसी अपनी ही जमीन पर शायद आखिरी बार खेल रहे थे। 80 हजार दर्शकों से भरे ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में मेसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। लियोनेल मेसी ने दो गोल दागे, जबकि लाउटारो मार्टिनेज ने भी गोल करते हुए अपना खाता बढ़ाया। इसकी बदौलत अर्जेंटीना की टीम 3-0 से जीत हासिल करने में कामयाब रही।