India Vs Malaysia Hockey Live: India Will Face Malaysia Mandeep Singh And Harmanpreet Singh – Amar Ujala Hindi News Live


India vs Malaysia Hockey Live: India will face Malaysia Mandeep Singh and Harmanpreet Singh

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के राजगीर में जारी हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना आज मलयेशिया से हो रहा है। सुपर-4 चरण में यह मेजबानों का दूसरा मैच है, जिसमें भारतीय टीम अपने विजयी अभियान को जारी रखने का उद्देश्य लेकर उतरी है। पहले क्वार्टर में मलयेशिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए भारत पर 1-0 की बढ़त बनाई। उनके लिए शफीक हसन (पहले मिनट) ने गोल दागा। दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की। उनके लिए मनप्रीत सिंह (15वें मिनट), सुखजीत सिंह (17वें मिनट) और शैलेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) ने गोल दागे। इसी के साथ भारत ने मलयेशिया पर 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। सागर विवेक प्रसाद (37वें मिनट) ने गोल कर भारत की बढ़त 4-1 कर दी है।

loader

Trending Videos





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top