Hrtc Bus Going From Dibber To Shimla Overturned On The Road, Two People Including The Driver Were Injured. – Amar Ujala Hindi News Live


डिब्बर से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार सुबह अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे में  बस ड्राइवर व एक यात्री को चोटें आई हैं। उपचार के लिए दोनों को ठियोग अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ। डिब्बर से शिमला की ओर वाया शिलाबाग होकर एचआरटीसी की बस सवारियां लेकर आ रही थी, इसी बीच चालक की तरफ का हाई बीम टूट गया और बस स्किड होते हुए बीच सड़क पर पलट गई।

इस दौरान चालक-परिचालक समेत बस में करीब पांच सवारियां सवार थीं। गनीमत रही कि बस सड़क पर पलट गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद तारादेवी एचआरटीसी के डीडीएम विनोद शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top