Himachal Rain: Cloudburst In Kinnaur Thach, Landslides Blocking Roads Across The State And Shimla. Know Weathe – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सांगला।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 19 Sep 2025 10:26 AM IST

कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। 

Himachal Rain: Cloudburst in Kinnaur Thach, landslides blocking roads across the state and shimla. know weathe

किन्नाैर में फटा बादल, शिमला में भूस्खलन।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और बगीचों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ का मलबा निगुलसरी में एनएच पांच पर आ गया है, जिस कारण किन्नौर जिले का सड़क संपर्क कट गया है। बादल फटने से क्षेत्र के तीन नालों में आई बाढ़ से ग्रामीणों के खेतों और बगीचे तबाह हो गए। बाढ़ में दो गाड़ियां भी बह गईं। ग्रामीण मस्तान की दोगरी और गांव में मकान भी बाढ़ की चपेट में आया। तीन घरों को खतरा हो गया है। 

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top