Himachal: Obstruction In The Alignment Of Bhanupalli Leh Railway Line And Left Bank Road, Know The Whole Matte – Amar Ujala Hindi News Live


राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 04 Oct 2025 11:29 AM IST

 कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक परियोजना की सड़क और लेह रेलवे की अलाइनमेंट आपस में 12 जगह उलझ रही है। रेलवे ने गति शक्ति पोर्टल में अलाइनमेंट अपलोड कर दी है। 

Himachal: Obstruction in the alignment of Bhanupalli Leh railway line and Left Bank road, know the whole matte

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेललाइन
– फोटो : संवाद



विस्तार


सामरिक दृष्टि से अहम भानुपल्ली-लेह रेलवे परियोजना और कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क परियोजना की अलाइनमेंट में अडंगा पैदा हो गया है। कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक परियोजना की सड़क और लेह रेलवे की अलाइनमेंट आपस में 12 जगह उलझ रही है। रेलवे ने गति शक्ति पोर्टल में अलाइनमेंट अपलोड कर दी है। यह अलाइनमेंट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की अलाइनमेंट से मिल रही है। पर्यटन नगरी मनाली तक पहुंच को सुगम बनाने वाली महत्वाकांक्षी कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निर्माण फिलहाल रेलवे अलाइनमेंट के कारण अटका हुआ है। अलाइनमेंट पर अंतिम निर्णय मंत्रालय स्तर पर होना है। इसके लिए अंतर मंत्रालय स्तर पर मंथन चला हुआ है। अलाइनमेंट तय होने के बाद दोनों परियोजनाओं का कार्य आगे बढ़ेगा।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top