Himachal Landslide: A Huge Rock Fell From The Hill On A House In Ochghat, Broke The Roof And Got Stuck In The – Amar Ujala Hindi News Live


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ओच्छघाट क्षेत्र में देर रात एक बड़ी चट्टान अचानक पहाड़ से खिसक कर सीधे एक दो मंजिला मकान पर गिर गई और छत को तोड़ती हुई आंगन में आकर अटकी। गनीमत रही कि यह चट्टान कुछ पेड़ों पर अटक गई, अन्यथा इसका कहर साथ लगते कई घरों पर टूट पड़ता और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

loader

Trending Videos

सुबह जब ग्रामीणों ने चट्टान का आकार देखा तो सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय पंचायत प्रधान पूनम ने बताया कि उन्हें पहले ही इस चट्टान के खिसकने का आभास हो गया था, इसलिए रात को ही घर खाली कर दिया गया था। इसी सतर्कता ने पूरे परिवार की जान बचा ली। उन्होंने बताया कि यह घर किरण शर्मा का है। वहीं उनके साथ उनकी बेटी भी रहती थी, जागरुकता के कारण उनकी जान बच गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top