Himachal: Kangana Ranaut Said The Govt Is Selling Wood By Cutting Trees, Central Funds Are Also Being Diverted – Amar Ujala Hindi News Live – हिमाचल:कंगना रणाैत बोलीं


हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणाैत ने गुरुवार को मनाली के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों का दर्द बांटा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने  राज्य सरकार पर पेड़ों को काटकर लकड़ी बेचने के गंभीर आरोप लगाए।

कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मिल रही राहत का पैसा अन्य जगह डायवर्ट कर रही है। एनएचएआई ने आपदा के तुरंत बाद सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू किया लेकिन राज्य सरकार अभी तक सड़कों को नहीं खोल पाई। सड़कों पर काम भी नहीं चल रहा।

कहा कि वे मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र लिखेंगी। जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए, उनमें कइयों को अभी मदद नहीं मिली। केंद्र से हिमाचल को तीन साल में 10 हजार करोड़ से अधिक की मदद मिली है। वह राशि कहां खर्च हो रही है यह चिंता का विषय है। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top