Himachal: Ias Officers Protest Against Deployment Of Ips, Ifs In The Secretariat – Amar Ujala Hindi News Live


अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 04 Oct 2025 10:17 AM IST

दूसरे कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति पर दो आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर विरोध जताया।

Himachal: IAS officers protest against deployment of IPS, IFS in the secretariat

विरोध(सांकेतिक)
– फोटो : Adobe Stock



विस्तार


आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को सचिवालय में लगाने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को दूसरे कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति पर दो आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर विरोध जताया। सूत्रों ने बताया कि आईएएस अधिकारियों की एसोसिएशन में लंबी चर्चा के बाद सरकार के इस फैसले का विरोध किया गया है। आईएएस एसोसिएशन के दो वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रशासनिक सचिवों की बैठक के बाद मिले। इन्होंने दूसरे कैडर के अफसरों को सरकार में प्रशासनिक सचिव लगाने का विरोध दर्ज कराया।

loader



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top