Dehradun News Disabled People March Towards Cm House Police Arrested Several People – Amar Ujala Hindi News Live


पेंशन बढ़ाने व रोजगार देने समेत विभिन्न मांगो को लेकर दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने दिव्यांगों को हाथीबड़कला में रोका, लेकिन दिव्यांग मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए।

loader

Trending Videos

इस दौरान दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा बिना इंटरेस्ट के लोन दिया जाए।

Dehradun: दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

साथ ही दिव्यांगों ने विभिन्न मांगे रखी। कुछ देर प्रदर्शन के बाद जब एसएसपी अजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने भी दिव्यांगों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास के सामने से हिरासत में लिया। प्रदर्शन में दिव्यांगों के विभिन्न संगठन शामिल हुए। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से दिव्यांग दून पहुंचे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top