Deadly Bacteria Flying In Delhi Air Revealed In Research – Amar Ujala Hindi News Live


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 04 Sep 2025 07:35 PM IST

बोस इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की तरफ से किए गए एक ताजा शोध ने दिल्ली की हवा में खतरनाक बैक्टीरिया की मौजूदगी को उजागर किया है। यह शोध एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के अनुसार, दिल्ली जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हवा में रोगजनक बैक्टीरिया की मात्रा ग्रामीण या कम भीड़ वाले इलाकों की तुलना में दोगुनी है। 


Deadly bacteria flying in Delhi air revealed in research

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बाद एक और समस्या का खुलासा
– फोटो : Adobe Stock



विस्तार


दिल्ली की हवा लंबे समय से प्रदूषण के लिए कुख्यात रही है, लेकिन अब एक नए अध्ययन ने और भी गंभीर खतरे का खुलासा किया है। हवा में न केवल धूल और जहरीली गैसें, बल्कि रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया भी बड़ी मात्रा में मौजूद हैं, जो दिल्लीवासियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रहे हैं। ये बैक्टीरिया सांस के जरिए शरीर में प्रवेश कर फेफड़ों, पेट, त्वचा और मुंह से जुड़ी कई बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। 

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top