Chandra Grahan 2025 In India Date Timings Sutak Kaal Time Lunar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay – Amar Ujala Hindi News Live


05:40 PM, 06-Sep-2025

श्राद्ध और चंद्र ग्रहण 

ज्योतिषियों के मुताबिक 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि है और इसी दिन से पितृपक्ष की शुरुआत होगी। इस दिन रात 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। बड़ी बात यह है कि यह ग्रहण भारत में नजर आएगा।

05:27 PM, 06-Sep-2025

Chandra Grahan Live: वृषभ , तुला और कुंभ राशि वाले रहे सावधान

वृषभ राशि: स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं, व्यापार में रुकावट या नुकसान संभव है। 

तुला राशि: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, पैसे से जुड़ी हानि हो सकती है। 

कुंभ राशि: इस राशि पर ग्रहण का सीधा प्रभाव है, समय बहुत संवेदनशील है, संभलकर रहना जरूरी है। 

05:20 PM, 06-Sep-2025

Chandra Grahan Live: क्या होता है ब्लड मून

ब्लड मून पूर्ण चंद्रग्रहण के समय होता है, जब पृथ्वी सूरज और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूरज की सीधी रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंचती। तब भी कुछ लाल-नारंगी रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है, जिससे वह लाल या तांबे जैसे रंग का दिखता है।

05:13 PM, 06-Sep-2025

Sutak Kaal Niyam: सूतक काल के नियम

  • सूतक काल में पूजा-पाठ करने से परहेज करना चाहिए। 
  • इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए ताकि वे और घर दोनों सुरक्षित रहें।
  • सूतक काल में बाल काटना या नाखून काटना उचित नहीं माना जाता है। इस समय शरीर की सफाई से जुड़ी ये चीजें टालनी चाहिए।
  • खाने-पीने की सभी वस्तुओं में सूतक काल के दौरान तुलसी के पत्ते डालने चाहिए, क्योंकि इससे उस भोजन में पवित्रता बनी रहती है।
  • इस समय भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए और अपने इष्ट देवता का स्मरण करते रहना चाहिए, जिससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलता है।

05:04 PM, 06-Sep-2025


चन्द्र ग्रहण 2025
– फोटो : अमर उजाला

ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए

  • ग्रहण की अवधि में सोना नहीं चाहिए।
  • बाल या नाखून भी नहीं काटना चाहिए।
  • ग्रहण में रसोई का कोई काम नहीं करना चाहिए।
  • भोजन ग्रहण भी नहीं करना चाहिए।

04:48 PM, 06-Sep-2025

Chandra Grahan Importance Of Kusha: चंद्र ग्रहण में कुशा का महत्व 

धार्मिक शास्त्रों में कुशा को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। एक मान्यता के अनुसार, यह माता सीता के केशों से उत्पन्न हुई थी, जबकि दूसरी मान्यता में कहा गया है कि यह भगवान विष्णु के वामन अवतार के दौरान गिरे हुए बालों से उत्पन्न हुई। इसी कारण ग्रहण काल जैसे विशेष और संवेदनशील समय में कुशा का उपयोग पूजा, मंत्र जाप और अन्य धार्मिक कार्यों में शुद्धता बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा से बचाने वाला और शुभ फल देने वाला माना जाता है।

04:28 PM, 06-Sep-2025

egnant ladies avoid these mistakes: गर्भवती महिला इन  बातों का रखे ध्यान

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। 
  • गर्भवती महिला को घर के अंदर रहना चाहिए। 
  • धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए 
  • ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। 
  • बुजुर्गों और बच्चों को भी इस दौरान कुछ सावधानी बरतनी चाहिए।

04:14 PM, 06-Sep-2025

Chandra Grahan 2025 Tulsi significance: ग्रहण के दौरान तुलसी का महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में तुलसी अशुद्धता और नकारात्मकता से बचाने वाली मानी जाती है। दूध, जल या भगवान को अर्पित भोग में तुलसी दल डालने से वे ग्रहण के प्रभाव से शुद्ध बने रहते हैं। इसलिए ग्रहण से पहले तुलसी का प्रयोग आवश्यक और शुभ माना जाता है।

03:55 PM, 06-Sep-2025

Chnadra Grahan Mantra Jaap: चंद्र ग्रहण के समय राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि: ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः
  • वृषभ राशि : ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
  • मिथुन राशि : ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • कर्क राशि: ॐ गं गणपतये नमः
  • सिंह राशि: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • कन्या राशि: ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय नमः
  • तुला राशि:  ॐ क्लीं क्लीं श्रीकृष्णाय नमः
  • वृश्चिक राशि:  ॐ ह्रीं महाभैरवाय नमः
  • धनु राशि:  ॐ ह्रीं श्रीं बृं बृहस्पतये नमः
  • मकर राशि: ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
  •  कुंभ राशि:  ॐ प्रां प्रीं प्रौं शं शनैश्चराय नमः
  • मीन राशि:  ॐ बृं बृहस्पतये नमः

03:50 PM, 06-Sep-2025

Chandra Grahan UnLucky Zodiac Signs: चंद्र ग्रहण पर ये राशियां रहें सावधान 

  • मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि  के जातकों को चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां बरतनी होगी।
  • इस दौरान  कोई भी यात्रा न करें।
  • किसी नए कार्य को शुरू करने का  विचार है तो फ़िलहाल के लिए स्थगित कर दें। 
  • व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं।
  • काम को पूरा करने में दिक्कतें आएंगी।
  • किसी से भी कोई जानकारी साझा न करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top