Ayodhya And Naimisharanya Tours In Up Cost One Thousand With Guided Tour Read Full Update – Amar Ujala Hindi News Live


उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) पर लखनऊ से नैमिषारण्य और अयोध्या के लिए एक दिवसीय गाइड टूर की शुरुआत करेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक हजार रुपये में टूर पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और रियायती दरों पर अच्छा यात्रा अनुभव मिलेगा। नैमिषारण्य के लिए यह यात्रा हर शुक्रवार, रविवार और सोमवार सुबह 8 बजे लखनऊ से शुरू होगी। 

नैमिषारण्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे

दिनभर भ्रमण के बाद शाम 07:30 बजे लखनऊ वापसी होगी। इसका शुल्क प्रति यात्री 1700 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1000 रुपये रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत श्रद्धालु चक्रतीर्थ, व्यास गद्दी, ललिता देवी मंदिर सहित नैमिषारण्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।

वहीं अयोध्या दर्शन के लिए यात्रा शनिवार और रविवार सुबह 08 बजे लखनऊ से शुरू होगी। दिनभर भ्रमण के बाद रात लगभग 08:30 बजे वापस लखनऊ पहुंचेगी। इसकी दर प्रति व्यक्ति 2000 रुपये व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1000 रुपये निर्धारित है। यात्रा में श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी सहित अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।

गाइड सुनाएंगे स्थल से जुड़े रोचक किस्से

विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया ने बताया कि इन टूर पैकेज में दर्शन के साथ-साथ पौराणिक आख्यानों और ऐतिहासिक प्रसंगों का भी अनुभव मिलेगा। यात्रियों के साथ स्थानीय गाइड रहेंगे, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से जुड़े रोचक किस्से साझा करेंगे। यात्रा पैकेज में लंच, नाश्ता और हर यात्री को स्मृति-चिह्न भी दिया जाएगा। इच्छुक यात्री ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in पर कर सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top