Auno 2025: Every Child Is A Champion, Amar Ujala National Olympiad To Nurture Talent And Build Winning Habits – Amar Ujala Hindi News Live


Amar Ujala National Olympiad: आज बच्चों से केवल अच्छे अंक लाने की उम्मीद नहीं बल्कि उनके शिखर पर पहुंचने की आस हर अभिभावकों की होती है। इसमें असल चुनौती आती है बच्चों की रुचियों, क्षमताओं और सपनों को पहचानना और उन्हें सही समय पर सही मार्ग-दर्शन देना। जब बच्चे अपनी इस ताकत को पहचानते हैं और सही दिशा में निरंतर प्रयास करते हैं, तभी वे जीतने की आदत विकसित कर पाते हैं।

अक्सर माता-पिता और बच्चे यह समझ ही नहीं पाते कि कौन सा विषय या कॅरियर उनके लिए सबसे उपयुक्त है। परिणामस्वरूप, प्रतिभा होते हुए भी बच्चे अपनी असली चमक नहीं दिखा पाते हैं। यही वह पल है जब हमें बच्चों से संवाद करने, उनकी रुचियों को समझने और उनकी क्षमताओं को पहचानने की जरूरत है। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) इसी साच से प्रेरित एक पहल है। यह केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो बच्चों को अपनी प्रतिभा को परखने और जीतने की आदत विकसित करने का अवसर देता है।

AUNO की सबसे बड़ी विशेषता है इसकी AI-सक्षम Result Report, जो साधारण स्कोरकार्ड से कहीं आगे बढ़कर बच्चों और अभिभावकों को बताती है कि बच्चा किन विषयों में मजबूत है और कहां सुधार की गुंजाइश है। किन क्षेत्रों में उसकी रुचि और क्षमता भविष्य की दिशा तय कर सकती है। इस रिपोर्ट के जरिये बच्चे न केवल अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानते हैं, बल्कि उन्हें सुधार का ठोस रास्ता भी मिलता है। यह शुरुआती मूल्यांकन बच्चों को प्रतिस्पर्धी दौर में आत्मविश्वास देता है और उन्हें सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करता है।

AUNO का विश्वास है कि “हर बच्चे में है चैंपियन बनने की क्षमता, बस जरूरी है जीतने की आदत बनाना” यह ओलंपियाड बच्चों के लिए सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मखोज, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम है।

पुरस्कार


  • जिला स्तर मेडल प्रमाण पत्र

  • राज्य स्तर नकद पुरस्कार शील्ड प्रमाण पत्र

  • राष्ट्रीय स्तर नकद पुरस्कार ट्रॉफी प्रमाण पत्र

विषय सूची (कक्षा-वार)


  • कक्षा 3-5 अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग

  • कक्षा 6-10 अंग्रेजी, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

  • कक्षा 11-12 अंग्रेजी, लॉजिकल

  • रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI

परीक्षा संरचना

लेवल 1 (स्कूल स्तर) 6 नवंबर 13 नवंबर 2025


लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) टॉप 20% चयनित छात्र

चयन प्रक्रिया

लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे

संपर्क और आवेदन

हेल्पलाइनः 1800-121-1166


पंजीकरण: amarujalaolympiad. com पर जाएं या QR को स्कैन करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top