Anti Corruption Team Arrested Junior Engineer From Electricity Corporation For Accepting Bribe Of 30,000 Rupee – Amar Ujala Hindi News Live


वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई विद्युत उपकेंद्र के जेई सत्येंद्र कुमार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बुधवार को काजीसराय में हनुमान मंदिर के पास से 30 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी निवासी सत्येंद्र कुमार ने नलकूप के लिए कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 30 हजार रुपये घूस की मांग की थी। ट्रैप टीम ने जेई के कब्जे से केमिकल लगे 30 हजार के नोट बरामद की है।

loader

एंटी करप्शन ट्रैप टीम के प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई लच्छीरामपुर निवासी चंद्रभान सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि नलकूप कनेक्शन के लिए जेई सत्येंद्र कुमार 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सात महीने से दौड़ा रहे हैं। चंद्रभान सिंह ने टीम को बताया कि भाई चंद्रपाल सिंह ने बिजली कनेक्शन के लिए मार्च में ऑनलाइन आवेदन किया था। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: मदनपुरा में निकाला ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस, चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस

जेई सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की तो रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये की मांग की। कनेक्शन फीस मात्र 2250 रुपये होने का चंद्रभान सिंह ने हवाला दिया तो जेई ने रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया। थक हारकर जब 30 हजार रुपये देने पर हामी भरी तब जेई ने काजीसराय के हनुमान मंदिर के पास पैसे लेकर आने को कहा। दोपहर डेढ़ बजे टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top