एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 117, जो 4 अक्तूबर को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही थी, में लैंडिंग के समय तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान के दौरान रैम एअर टरबाइन (आरएटी) का खुलना देखा गया। जिसके बाद एहतियातन विमान की लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद विमान को जांच के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें – British Rule Vs Immigration: भारत में ब्रिटिश राज पर मस्क का जवाब वायरल, सोशल मीडिया पर गुस्सा; पढ़ें विवाद
क्या है आरएटी?
आरएटी एक सुरक्षा उपकरण है, जो तब सक्रिय होता है जब विमान की मुख्य बिजली और हाइड्रोलिक सिस्टम में किसी तरह की समस्या आ सकती है। इलेक्ट्रिकल फेलियर, हाइड्रॉलिक सिस्टम फेलियर और दोनों इंजन फेल होने पर ये प्लेन के निचले हिस्से से बाहर निकल आता है। जबकि ऐसी स्थिति में ये रेडियो समेत फ्लाइट के जरूरी कंट्रोल्स को चालू रखने का काम करता है। हालांकि इससे विमान ऊपर नहीं जा सकता है, इसे एक छोटे प्रोपेलर की तरह माना जाता है। हालांकि, इस घटना के दौरान सभी बिजली और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य पाए गए, और विमान की बर्मिंघम हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई।
घटना पर एअर इंडिया का बयान
वहीं इस घटना को लेकर एअर इंडिया ने कहा कि तकनीकी जांच के लिए विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसके कारण, उसी दिन बर्मिंघम से दिल्ली के लिए निर्धारित एआई114 फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
यह भी पढ़ें – Gaza Crisis: ट्रंप ने गाजा में खींचा शांति प्रस्ताव का नया खाका; कहा- इस्राइल तैयार, हमास की सहमति का इंतजार
यात्रियों के लिए एयरलाइन ने की वैकल्पिक व्यवस्था
एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें अन्य उड़ानों से यात्रा कराई जा सके। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा और सुविधा एअरलाइन की प्राथमिकता है।


