घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार समीर कौशल ने अमर उजाला डिजिटल को बताया कि सुरक्षा बढ़ाए जाने के बावजूद हमलावरों ने वही जगह निशाना बनाई, जहां पिछली बार फायरिंग हुई थी।
चार से ज्यादा गोलियां चलीं
समीर कौशल ने कहा, ‘चार से ज्यादा गोलियां चलीं। तीसरे हमले के बाद पुलिस ने पूरे कैफे को टैप कर दिया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके पहले भी फायरिंग के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। डमी कार रखी गई और पूरे इलाके पर निगरानी की जा रही थी। बावजूद इसके, हमलावरों ने उसी खिड़की को निशाना बनाया जो पिछली बार भी अटैक में प्रभावित हुई थी। ऐसा लगता है कि उन्होंने उसी जगह को चुनकर गलती दोहराई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह घटना आधी रात के बाद हुई, इसलिए किसी गेस्ट या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। हम अभी भी पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगातार होने वाले ये हमले बेहद चिंताजनक हैं और इलाके में लोगों में दहशत फैली हुई है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, लेकिन अधिकारियों ने इसे अभी तक पुष्टि नहीं की है।’


