OPPO का दिवाली धमाका: F31 Series और Reno14 Series के फोन घर लाएं, ₹10 लाख जीतने का मौका भी पाएं


इस धनतेरस और दिवाली OPPO ने भारतीय ग्राहकों के फेस्टिव सीजन की खुशी को दोगुना करने के लिए का OPPO ने अपने दो स्मार्टफोन F31 Pro Desert Gold और Reno14 5G Diwali Edition को में लॉन्च किया है। हमें OPPO के इन दोनों दीवाली एडिशन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को इस्तेमाल करने का मौका मिला। कुछ दिनों के यूज के बाद हम यहां पर इन दोनों फोन्स का रिव्यू आपके साथ साझा कर रहे हैं। हम ये कह सकते हैं कि ये दोनों फोन न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि पावर, कैमरा और ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी नेक्स्ट लेवल हैं।

OPPO F31 Pro Desert Gold

OPPO F31 Pro Desert Gold को असली मायनों में ड्यूरेबिलिटी का चैंपियन कहा जा सकता है। इससे भारत के रफ-एंड टफ कंडिशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका  ड्यूरेबल डिजाइन आपके दिवाली सेलिब्रेशन में कोई खलल नहीं आने देगा। फोन का डेजर्ट गोल्ड फिनिश इसे एक एलिगेंट और फेस्टिव टच दे रहा है, जो खासकर दिवाली के मौके पर इसे परफेक्ट बनाता है। हमने इसे रोजमर्रा के यूज में टेस्ट किया। इस फोन पर हमने घंटो सोशल मीडिया चलाकर और वीडियो कॉल्स करके टेस्ट किया। इसके साथ ही, हमने इसमें गेमिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग भी की।

इस दौरान हमने पाया कि फोन का कनेक्टिविटी परफॉर्मेंस काफी शानदार रही। इसका 91.6% एंटीना कवरेज फ्रेम सचमुच फर्क लाता है, खासकर उन जगहों पर जहां नेटवर्क कमजोर रहता है। इसके साथ, ही हमें फोन में हीटिंग या लैग का भी कोई इश्यू नहीं दिखा।

OPPO F31 Pro Desert Gold: पावरफुल हार्डवेयर और लंबी बैटरी लाइफ

F31 Pro में कंपनी MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट का इस्तेमाल कर रही है, जबकि F31 Pro+ में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। F31 Pro का डुअल इंजन स्मूदनेस सिस्टम इसे फेस्टिव सीजन के दौरान भारी जरूरतों के लिए तैयार बनाता है। इसमें हमें मल्टीटास्किंग और वीडियो एडिटिंग करते समय किसी भी रुकावट या लैग का अनुभव नहीं हुआ। साथ ही, BGMI और Call Of Duty जैसे हेवी गेम्स भी इसमें घंटो बिना किसी लैग के स्मूदली चले।

F31 Pro में हैं Desert Gold और Space Grey जैसे रंगों में प्रीमियम फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है। हमने हल्के पानी के छींटों और डस्ट एक्सपोजर में टेस्ट किया, जिससे फोन पूरी तरह सुरक्षित रहा। यह फोन 72 महीनों के स्मूद परफॉर्मेंस गारंटी के साथ आता है।

लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम है, जिसमें बड़े Vapor Chambers और ग्रेफाइट लेयर्स शामिल हैं। खासतौर पर F31 Pro+ में 5,219 mm² का बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। इस फोन की 7,000mAh बैटरी हमारे लिए सबसे बड़ी हाइलाइट रही। भारी यूज के बावजूद इस फोन ने एक दिन से ज्यादा का बैकअप दिया। साथ ही, फोन के साथ आने वाला 80W SUPERVOOC फ्लैश चार्जिंग की मदद से फोन को करीब आधे घंटे में 100% तक चार्ज कर देता है। हमने पाया कि इसमें दूसरे डिवाइस में रिवर्स और बायपास चार्जिंग भी काफी अच्छे तरह से काम कर रहा था।

F31 Pro Desert Gold में OIS के साथ 50MP मेन कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। दिवाली की लाइटिंग वाले माहौल में 4K वीडियो शूट और फोटो शूट में कलर बैलेंस शानदार रहे। हमने मंदिर की सजावट और दीयों की तस्वीरें लीं जिनमें HDR मोड में हर डिटेल साफ दिखी। वहीं, सेल्फी कैमरा नैचुरल टोन देता है और कलर को ओवर-फिल्टर नहीं होने देता।



Source link

Scroll to Top