{“_id”:”68c856c2b04cc685f80970ad”,”slug”:”uttarakhand-weather-update-today-yellow-alert-for-heavy-rain-in-many-districts-even-today-2025-09-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से हुआ बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Uttarakhand Weather Update Today: आज भी प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। वहीं, 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
बारिश – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार को भी तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।