{“_id”:”68be6bd96ab2265e8500c590″,”slug”:”uttarakhand-weather-update-today-heavy-rainfall-yellow-alert-in-mountainous-regions-2025-09-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Uttarakhand Weather: देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, मलबा आने से 233 सड़कें बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:15 AM IST
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। पल में धूप तो पल में बादल छा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं।
बारिश – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 13 सितंबर तक प्रदेश भर में हल्की और तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।