Uttarakhand Weather Change From Today Yellow Alert For Heavy Rain Is In Many Districts Including Dehradun – Amar Ujala Hindi News Live


उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। रविवार से आठ अक्तूबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

loader

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में पांच से आठ अक्तूबर को एक बार फिर तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है।

Chamoli: नंदा देवी राजजात मार्ग का पारिस्थितिकीय अध्ययन करेंगे यूसैक वैज्ञानिक, भार धारण क्षमता का होगा आकलन

इसके बाद बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। कहा, पोस्ट मानसून के बाद उत्तराखंड में बारिश होती है। लेकिन निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से मानसून की पूरी तरह से विदाई नहीं हो पाई और तेज बारिश हो रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top