Uttarakhand News Woman Dies During Delivery At Gopeshwar District Hospital Parents Uproar – Amar Ujala Hindi News Live


संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: अलका त्यागी

Updated Sun, 31 Aug 2025 11:54 AM IST

Chamoli News: गोपेश्वर के जिला अस्पताल में एक महिला को प्रसव के लिए लाया गया, लेकिन इस दौरान महिला की जान चली गई।


Uttarakhand news Woman dies during delivery at Gopeshwar district hospital Parents uproar

प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


गोपेश्वर जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात को वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोग अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने इसे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बताकर हंगामा शुरू कर दिया। 

loader

Trending Videos

 

बता दें कि बछेर गांव की मीना देवी (30) पत्नी प्रदीप सिंह को शनिवार को प्रसव पीड़ा के दौरान जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकाें ने रात को ही प्रसव की तैयारियां शुरू कर दी थी। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे मीना देवी का प्रसव के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उसे दौरे पड़ने लगे। बीपी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था।

Chamoli: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बहा, चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top