Up: Youtuber Singer Who Returned From Nepal Told About The Situation There – Amar Ujala Hindi News Live – Up:नेपाल से लौटे यूट्यूबर सिंगर ने बताए वहां के हालात, बोले


नेपाल संकट के दौरान वहां फंसे आरकेनगर निवासी यूट्यूबर सिंगर अमनदीप सिंह छह दिन बाद घर लाैट सके। अमनदीप के परिवार ने इंडियन एंबेसी का शुक्रिया अदा किया जिनके प्रयास से उनका बेटा वापस लौटा। अमनदीप ने बताया कि वह और गड़रियनपुरवा निवासी दोस्त सौरभ भी सकुशल घर पहुंच गया है।

loader

Trending Videos



अमनदीप ने बताया कि वापसी में इंडियन एंबेसी ने हमारी काफी मदद की। वहां हालात बहुत खराब थे। लगता था कि कैसे वापस जाएंगे। दो दिन पहले इंडियन एंबेसी से लोग आए और हमें होटल से लेकर पोखरा एयरपोर्ट तक गए। रास्ते में चारों तरफ सड़कों पर तबाही का मंजर था। गाड़ियां, बिल्डिंग, दुकानें सबकुछ जलकर खाक पड़ा था। कर्फ्यू लगा था और सेना के जवान तैनात थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top