UP TGT Exam City Link Active


प्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा (विज्ञापन संख्या-01/2022) की तारीखों और परीक्षा केंद्रों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

​36 जनपदों में होगी परीक्षा, 8.6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल

टीजीटी के 3,539 विज्ञापित पदों के लिए कुल 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए प्रदेश के 36 जनपदों में 614 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

​दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

यह परीक्षा 03 और 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ​प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और ​द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा का तिथिवार, विषयवार और पालीवार विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

​परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना आज से

अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए आयोग ने परीक्षा जनपद (Exam City) की अग्रिम सूचना वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in के होमपेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में है।

​30 मई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड (Admit Card)

वर्तमान में जारी की गई परीक्षा शहर की जानकारी केवल अग्रिम सूचना है, यह परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र 30 मई से वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग के उपसचिव ने निर्देश दिए हैं कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।



Source link

Scroll to Top