UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार


10:23 PM, 26-Oct-2025

Mandsaur News: किराए पर वाहन लेने के नाम पर करोड़ों की ठगी, भानपुरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 21 गाड़ियां जब्त

एक्सप्रेस वे और पवन चक्की पर वाहनों को किराये पर लगाने के नाम पर भोलेभाले लोगों से वाहनों की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 21 चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। और पढ़ें

10:06 PM, 26-Oct-2025

यूपी: प्रदेश में बढ़ सकती हैं बिजली दरें, उपभोक्ता परिषद ने लगाया साजिश का आरोप; सीएम से की दखल की मांग

Power crisis in UP: यूपी में बिजली की दरें बढ़ सकती हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा है कि कुछ अधिकारी इस साल दरें बढ़ाने की साजिश रच रहे हैं।  और पढ़ें

10:05 PM, 26-Oct-2025

Aligarh Accident: ओवरटेक करते हुए बाइक का हैंडिल ट्रक में फंसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

बाइक का हैंडिल ट्रक में फंस गया, जिससे बाइक समेत युवक सड़क पर गिर गए। ट्रक दो युवकों को कुचलते हुए निकला। अन्य बाइक सवार युवक दूर गिरा। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। और पढ़ें

09:43 PM, 26-Oct-2025

बहराइच: खेत में काम कर रहे किसान को बाघ ने नोचकर मार डाला, इलाके में दहशत; बीते 10 महीनों में पांच मौतें

Tiger attack in bahraich: यूपी के बहराइच जिले में रविवार की शाम एक बाघ ने किसान को हमला करते हुए मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  और पढ़ें

09:39 PM, 26-Oct-2025

Chhatarpur News: पर्यटन नगरी खजुराहो को फिर मिली हवाई कनेक्टिविटी, सांसद वीडी शर्मा ने दी नई उड़ान की सौगात

पर्यटन नगरी खजुराहो से एक बार फिर आसमान में उम्मीदों की उड़ान भरी गई है। लंबे समय से बंद पड़ी हवाई सेवा को रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू किया। और पढ़ें

09:32 PM, 26-Oct-2025

Lucknow: केजीएमयू व बलरामपुर सहित अस्पतालों में इन डॉक्टरों की रहेगी ओपीडी

लखनऊ के प्रमुख अस्पतालों में सोमवार के दिन इन डॉक्टरों की ओपीडी रहेगी। देखें पूरी सूची और पढ़ें

09:27 PM, 26-Oct-2025

69000 शिक्षक भर्ती : नाराज अभ्यर्थियों ने घेरा बसपा कार्यालय, सुरक्षा इंचार्ज को मांगों का ज्ञापन सौंपा

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे चाहते हैं मायावती उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएं और न्याय दिलाएं। लंबे समय तक हुए संघर्ष के बाद भी अभ्यर्थियों को किसी तरह की सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर धरना स्थल ईको गार्डेन भेज दिया। और पढ़ें

09:21 PM, 26-Oct-2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व पर रोशनी से नहाए नदियों के घाट, महिलाओं ने लिया 36 घंटे व्रत का संकल्प

लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट, कुड़ियाघाट, झूलेलालघाट और संझियाघाट समेत शहर के सभी घाटों पर अल्पना और मधुबनी चित्रकारी का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां वेदियों को गेरू और रंगों से खूबसूरत तरीके से सजाया गया। बहुत से लोगों ने यहां सुशोभिता पर अपना नाम भी लिखा।  और पढ़ें

09:11 PM, 26-Oct-2025

Railway News: अब थमेगी ट्रेनों में भीड़, मिलेंगी कन्फर्म सीटें, विमानों का किराया भी होगा सस्ता

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में शुक्रवार व शनिवार को 111, 19 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को 397, शुक्रवार को 636 व शनिवार को 264 सीटें रिक्त हैं। देखें पूरी डिटेल:  और पढ़ें

08:59 PM, 26-Oct-2025

Kanpur: दीनू के साथी पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, जेल गए, दो पीड़ितों ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

धोखाधड़ी, जमीन कब्जाने के मामले में नौबस्ता पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दो पीड़ितों ने मई में नौबस्ता थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और पढ़ें



Source link

Scroll to Top