UP Iftar Time Today 3 March Know the Iftar timings of these districts including Lucknow Kanpur Prayagraj Varanasi UP Iftar Time Today 3 March: लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत इन जिलों का जानें इफ्तार टाइमिंग, Uttar-pradesh Hindi News


रमजान के पाक महीने में मंगलवार को अलग-अलग शहरों के लिए इफ्तार और बुधवार की सहरी का समय जारी किया गया है। भौगोलिक अंतर के कारण सुन्नी और शिया समुदाय के समय में कुछ मिनटों का फर्क है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी समेत जानें इन शहरों की इफ्तार टाइमिंग।

UP Iftar Time Today 3 March: रमजान के मुकद्दस महीने में इबादत का सिलसिला जारी है। रमजान को परंपरागत रूप से तीन अशरों में बांटा जाता है, पहला रहमत (कृपा), दूसरा मगफिरत (क्षमा) और तीसरा जहन्नुम से निजात (मुक्ति) का। दस रोजे पूरे होने के साथ रहमत का पहला अशरा समाप्त हो गया है। अब रमजान का दूसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे मगफिरत का दौर कहा जाता है। इस अशरे में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। पहले अशरे में रोजेदारों ने रहमत और बरकत की दुआओं के साथ इबादत की, जबकि दूसरे अशरे में वे तौबा, इस्तिगफार और अपने गुनाहों की माफी की दुआओं के साथ इबादत में मशगूल रहेंगे।

रमजान के पाक महीने में मंगलवार को अलग-अलग शहरों के लिए इफ्तार और बुधवार की सहरी का समय जारी किया गया। भौगोलिक अंतर के कारण सुन्नी और शिया समुदाय के समय में कुछ मिनटों का फर्क है। राजधानी लखनऊ में आज शाम सुन्नी समुदाय के लिए इफ्तार का समय 6:10 बजे और शिया समुदाय के लिए 6:20 बजे तय किया गया है, जबकि बुधवार सुबह सहरी का वक्त सुन्नी के लिए 5:04 और शिया के लिए 5:57 रहेगा।

प्रयागराज और वाराणसी में इफ्तार और सहरी टाइमिंग

प्रयागराज की बात करें तो यहां आज शाम इफ्तार सुन्नी 6:10 और शिया 6:17 बजे करेंगे, वहीं कल सुबह सहरी का समय क्रमशः 4:57 और 4:54 रहेगा। वाराणसी में सुन्नी समुदाय के लिए इफ्तार शाम 6:01 बजे और शिया समुदाय के लिए 6:31 बजे निर्धारित है, जबकि बुधवार की सहरी सुन्नी के लिए 5:02 और शिया के लिए 4:37 बजे होगी। कानपुर में इफ्तार का समय सुन्नी के लिए 6:12 और शिया के लिए 6:23 बजे है, जबकि सहरी का वक्त क्रमशः 5:09 और 5:00 बजे रहेगा।

मेरठ, बरेली और मुरादाबाद में कब है इफ्तार टाइमिंग

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बरेली और मुरादाबाद में समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेरठ में इफ्तार शाम 6:23 (सुन्नी) और 6:33 (शिया) बजे होगा, वहीं सहरी 5:18 और 5:10 बजे होगी। बरेली में सुन्नी इफ्तार 6:18 और शिया 6:26 बजे करेंगे, जबकि सहरी का वक्त 5:11 और 5:03 रहेगा। मुरादाबाद में इफ्तार का समय शाम 6:19 और 6:30 बजे है, वहीं सहरी सुबह 5:13 और 5:11 बजे निर्धारित की गई है। इसके अलावा गोरखपुर में सुन्नी इफ्तार 6:04 और शिया 6:13 बजे करेंगे, जबकि सहरी का समय क्रमशः 4:34 और 5:00 बजे रहेगा।



Source link

Scroll to Top