कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर यातायात ठप होने और ब्रिज संख्या-17 पर मिसएलाइमेंट की वजह से उत्तर रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने का एलान किया है। इस कारण जम्मू डिवीजन से चलने वाली 52 ट्रेनों को 1 सितंबर से रद्द कर दिया गया है, जबकि एक ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट और एक को शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुताबिक जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर और पठानकोट की ओर जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी गाड़ियों की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य जांच लें। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
- जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस (11078), जम्मू-वाराणसी एक्सप्रेस (12238), जम्मू-दिल्ली राजधानी (12426), जम्मू-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस (12332), श्री शक्ति एक्सप्रेस (22462) और श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली वंदे भारत (22440 व 22478)
- उधमपुर-भावनगर एक्सप्रेस (19108), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस (16318), सर्वोदय एक्सप्रेस (12476), उत्तर संपर्क क्रांति (12446) और मालवा एक्सप्रेस (12920) भी रद्द कर दी गई हैं
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और अहमदाबाद से जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों को भी रद्द कर दिया गया है। इनमें नई दिल्ली-जम्मू राजधानी (12425),कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस (13151), बांद्रा-सांबर (12471 स्वराज एक्सप्रेस), गोरखपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस (12587) और सियालदह-जम्मू हमसफर (22317)