Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd September 2025 Updates On Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live



देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। वहीं जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद आईपीएल जैसे खेल आयोजनों के टिकट पर जीएसटी, तंबाकू-सिगरेट जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स, बीमा पर कर की दरों में बदलाव जैसे अहम फैसले लिए। आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों और उद्योग जगत के तमाम सवालों पर सरकार ने विस्तार से जवाब दिए हैं। एक तरफ  जीएसटी काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी। काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आम सहमति से जीएसटी की सिर्फ दो दरों, 5 और 18 फीसदी को मंजूरी दी। जीएसटी के इस बड़े फैसले से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी दिख सकती है। वहीं जीएसटी 2.0 के तहत सरकारी खजाने को सालाना औसतन 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

loader




Trending Videos

भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई राज्यों में स्कूल बंद

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd September 2025 Updates on amar ujala


देश के अधिकांश हिस्से इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहे हैं। हिमाचल, उत्तराखंड में भूस्खलन से सड़कें बंद और कई मौतें हुई हैं। दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा में भी जलभराव से हालात बिगड़े हैं। सेना और एनडीआरएफ राहत में जुटे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 400 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर..


GST में बदलाव पर सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd September 2025 Updates on amar ujala

जीएसटी में बदलाव, केंद्र सरकार ने दिए सभी सवालों के जवाब
– फोटो : अमर उजाला


जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में वित्त मंत्रालय ने गहन मंथन के बाद आईपीएल जैसे खेल आयोजनों के टिकट पर जीएसटी, तंबाकू-सिगरेट जैसे उत्पादों पर लगने वाले टैक्स, बीमा पर कर की दरों में बदलाव जैसे अहम फैसले लिए। आम जनता के रोजमर्रा के खर्चों और उद्योग जगत के तमाम सवालों पर सरकार ने विस्तार से जवाब दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd September 2025 Updates on amar ujala

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobestock


जीएसटी काउंसिल ने अप्रत्यक्ष करों की दरों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए चार की जगह अब सिर्फ दो जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी। काउंसिल में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने आम सहमति से जीएसटी की सिर्फ दो दरों, 5 और 18 फीसदी को मंजूरी दी। जीएसटी के इस बड़े फैसले से शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को तेजी दिख सकती है। वहीं जीएसटी 2.0 के तहत सरकारी खजाने को सालाना औसतन 85,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पढ़ें पूरी खबर..

 


नाइजीरिया में नाव हादसे का शिकार, 31 लोगों की मौत

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd September 2025 Updates on amar ujala

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला


उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक नदी में नाव हादसा हो गया। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई। अफसरों ने बताया कि नाइजर राज्य के बोर्गू क्षेत्र में एक नाव एक पेड़ के तने से टकरा गई। उसमें 90 लोग सवार थे। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन एजेंसी ने बताया कि अब तक 50 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन लापता लोगों की संख्या की जानकारी नहीं है। खोज और बचाव अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर..




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top