
नमो भारत के दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर को अभी तक केंद्र सरकार से स्वीकृति नहीं है, लेकिन एनसीआरटीसी की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। कॉरिडोर का निर्माण शुरू करने से पहले बिजली के खंबे और पाइपलाइन आदि शिफ्ट करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में तीन निविदा जारी की गई है। इससे पहले सड़क के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए निविदा जारी की गयी थी। 126 किमी का यह कॉरिडोर।


