Tamil Nadu Cm,CM Vijay News: साेनिया-राहुल गांधी से बिना मिले लौटे तमिलनाडु सीएम विजय, अब सामने आई दिल्ली दौरे की नई डेट – vijay delhi visit why tamil nadu cm not meets sonia rahul gandhi amid karnataka mekedatu dam project row know new date – Chennai News


Tamil Nadu CM Vijay News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के पहले दिल्ली दौरे को लेकर काफी उत्साह देखा गया था लेकिन विजय पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण से मिलकर लौट आए। उनकी कांग्रेस के नेतृत्व से मुलाकात नहीं हुई। इसके पीछे राजनीतिक हलकों में कई कारण गिनाए जा रहे हैं। इस बीच उनके दिल्ली दौरे नई डेट सामने आई है।

Tamil Nadu CM Vijay News
तमिलनाडु के सीएम विजय के दिल्ली दौरे के बाद छिड़ी चर्चा।(फोटो– नवभारतटाइम्स.कॉम)
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय अपने पहले दिल्ली दौरे में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी से बिना मिले ही लौट आए। इसके बाद राजनीति में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने विजय के लिए एक ब्रेकफास्ट प्लान किया था लेकिन अंतिम वक्त पर रद्द हो गया। विजय के कांग्रेस नेताओं के नहीं मिलने के बाद राजनीति गर्म है कि आखिर विजय ने क्यों कांग्रेस नेताओं से दूरी बनाई।

Navbharat Timesइतिहास से है कनेक्शन… थलपति विजय ने जीत के बाद पहली ही मुलाकात में पीएम मोदी को किस बात के लिए बोला Thank You?

क्या मेकेदातु प्रोजेक्ट बना कारण?

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि एआईडीएमके विधायकों के टीवीके में आने से कांग्रेस खुश नहीं है। इतना ही नहीं विजय की मीटिंग रद्द करने के कारणों में कावेरी नदी पर कर्नाटक सरकार द्वारा मेकेदातु बांध का ऐलान किए जाने को गिनाया जा रहा है। सीएम थलपति विजय ने पीएम मोदी से कहा है कि वे मेकेदातु बांध प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर दें। मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु में तनाव बढ़ सकता है। विजय ने पीएम मोदी से इसकी डीपीआर रद्द करने की मांग की है। मेकेदातु परियोजना कर्नाटक के रामनगर जिले के कनकपुरा के पास प्रस्तावित है। तमिलनाडु की दलील है कि अगर कर्नाटक अर्कवती नदी पर बांध बनाएगा तो कावेरी डेल्टा में पानी प्रवाह घटेगा। दावा किया जा रहा है कि सीएम विजय ने इसीलिए कांग्रेस नेताओं से मुलाकात नहीं की।

Navbharat Times16 अप्रैल, 2014 की वो मुलाकात और आज… थलपति विजय जब पीएम मोदी से मिले तो उस खास दिन की हुई चर्चा

अब कब दिल्ली पहुंचेंगे विजय?

कांग्रेस और टीवीके के समर्थकों को उम्मीद थी कि विजय और राहुल गांधी की दिल्ली में मुलाकात होगी। यह भी दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के चलते बढ़ी गहमागहमी के बीच दोनों नेताओं की मीटिंग नहीं हो पाई। तमिलनाडु सीएम विजय का पहला दौरा खत्म होने के बाद अब नजरें उनके दूसरे दौरे पर टिकी हैं। वे 11 जून को फिर दिल्ली पहुंचेंगे। वह नीति आयोग की मीटिंग में शिरकत करेंगे। दावा किया जा रहा है इस दौरे में वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने के साथ जेएनयू जा सकते हैं।

अचलेंद्र कटियार

लेखक के बारे मेंअचलेंद्र कटियारअचलेंद्र कुमार कटियार नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात में रहकर पश्चिमी राज्यों की हलचल को कवर करते हैं। प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ अध्यापन को मिलाकर उन्हें 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों में रिपोर्टर और एडिटर की भूमिका में काम किया है। अचलेंद्र कुमार कटियार ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था।

पिछले तीन वर्षों में उन्होंने तीन बड़े चुनावों को कवर किया है। इनमें 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव, 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों में उन्होंने ‘गुजरात बोले’ के तहत कई ग्राउंड रिपोर्ट्स की थीं।

गुजरात की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को अचलेंद्र रिपोर्ट करते हैं। गुजरात में अहमदाबाद विमान हादसे को उन्होंने सभी एंगल से कवर किया था। राजनीतिक घटनाक्रमों को वे स्टोरी और वीडियो के जरिए पाठकों तक पहुंचाते हैं।

विशेषज्ञता:
गुजरात समेत पश्चिमी राज्यों की राजनीति पर अच्छी पकड़, अपराध और ब्यूरोक्रेसी की हलचल, शहरों के विकास से जुड़े अपडेट और बड़े आयोजनों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना।

पत्रकारिता अनुभव:
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर 17 से अधिक वर्षों से कार्यरत अचलेंद्र कुमार कटियार ने अप्रैल 2008 में मेरठ से प्रकाशित होने वाले डीएलए न्यूज़पेपर से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान (कानपुर लोकेशन) में सब-एडिटर के तौर पर काम किया। फिर कानपुर में ही दैनिक जागरण समूह के आई-नेक्ट न्यूज़पेपर में बतौर सब-एडिटर कार्य किया।

मार्च 2011 में उन्होंने दिल्ली का रुख किया और इंडिया न्यूज़ समूह के अख़बार आज समाज को जॉइन किया। यहां विभिन्न डेस्क के साथ-साथ खेल रिपोर्टिंग भी की। अप्रैल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स समूह के अख़बार हिंदुस्तान की युवा टीम का हिस्सा बने। यहां रहते हुए उन्होंने टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से जुड़ी तमाम हलचलों को कवर किया।

2014 में वे हिंदुस्तान के दिल्ली ब्यूरो की रिपोर्टिंग टीम में शामिल हुए। इसके बाद दिल्ली मेट्रो, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) से जुड़ी खबरों के साथ-साथ दिल्ली की समस्याओं को कवर किया।

2017 में दिल्ली-एनसीआर के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम के ब्यूरो चीफ बने। बतौर चीफ रिपोर्टर उन्होंने हरियाणा की टीम को लीड किया। इस दौरान हरियाणा के 2019 विधानसभा और लोकसभा चुनावों को कवर किया। कई बड़ी रैलियों की रिपोर्टिंग की और कोरोना महामारी के दौरान ग्राउंड ज़ीरो से कवरेज किया।

विश्वविद्यालय में अध्यापन:
2020 में न्यूज़रूम से क्लासरूम की ओर रुख करते हुए उन्होंने गुजरात के वडोदरा स्थित पारूल यूनिवर्सिटी को जॉइन किया। यहां उन्होंने फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन किया। इस दौरान पत्रकारिता के छात्रों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ फील्ड के अनुभवों से भी अवगत कराया।

अगस्त 2021 में उन्होंने मीडिया स्टार्टअप नेशन प्लान न्यूज़ को जॉइन किया। यहां ‘रिमांड’ नाम के टॉक शो के जरिए कई हस्तियों के इंटरव्यू किए।

शिक्षा / पुरस्कार:
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले अचलेंद्र कटियार ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJM University), कानपुर के डीएवी कॉलेज से पीजी किया है। इसके बाद दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया से मीडिया की पढ़ाई की।

अच्छे काम के लिए अचलेंद्र कटियार को कई इन-हाउस और बाहरी संस्थाओं से पुरस्कार मिल चुके हैं। हरियाणा में काम के दौरान उन्हें ‘गुरुग्राम अचीवर्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।… और पढ़ें