Surya Grahan 2025 Date Time In India, Surya Grahan Sutak Kaal Kitne Baje Lagega Timing Solar Eclipse – Amar Ujala Hindi News Live


12:17 PM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण कैसे लगता है ?

खगोलशास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है। इस तरह से कुछ देर के लिए ये तीनों ग्रह एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। ऐसे में चांद सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने में कुछ समय के लिए रोक देता है। इस तरह से पृथ्वी के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा जाता है।  

 

11:41 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025: आज सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट चलेगा

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत आज रात 10 बजकर 59 मिनट से होगी। ग्रहण का चरम काल 22 सितंबर को सुबह 01 बजकर 11 मिनट पर होगा और ग्रहण की समाप्ति 22 सितंबर 2025 को सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा। 

 

11:10 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025: आज सूर्य ग्रहण इस राशि और नक्षत्र में लगेगा

सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को रात में लगेगा जिसके कारण भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि में रहेगा और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होगा। इस दिन कन्या राशि में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा और बुध भी मौजूद रहेंगे। 

 

10:43 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें

हिंदू धर्म में ग्रहण की घटना को अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान सभी देवी-देवता कष्ट में रहते हैं और चारों तरफ नकारात्मक ऊर्जा रहती है। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद घर और पूजा स्थल का साफ-सफाई करें और घर के हर हिस्से में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद स्नान करके देवी-देवताओं की पूजा करें। 

10:24 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025 Live Streaming को कहां देखें ?

आज रात करीब 11 बजे से साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। आप इस सूर्य ग्रहण Nasa और Timeanddate.com पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा कई दूसरे You Tube चैनल पर देख सकते हैं। 

 

10:06 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025 September: ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को किन चीजों से बचना चाहिए

  • ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।
  • इस अवधि में नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची या सुई का उपयोग वर्जित माना गया है। 
  • रसोई से जुड़े कामों को भी टालना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि अधिकतर समय आराम करने में बिताएं।
  • घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें ताकि सूर्य की किरणें सीधे शरीर पर न पड़ें। मान्यता है कि ग्रहण काल में यह किरणें गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
  • इस समय क्रोध, वाद-विवाद या किसी के प्रति नकारात्मक विचार मन में लाना भी उचित नहीं है, क्योंकि इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है।
  • बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए और नकारात्मक वातावरण वाले स्थानों से दूरी बनानी चाहिए।

09:48 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025 September: सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ऐसी गलतियां

सूर्य ग्रहण को कभी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। क्योंकि इस दौरान सूर्य की किरणें आंखों पर बुरा प्रभाव पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आपको स्पेशल ग्लास या फिल्टर से ही सूर्य ग्रहण को देखा जाना चाहिए। 

 

09:30 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan 2025 September: सूर्य ग्रहण पर इन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां

मिथुन राशि- आपको इस समय सतर्क रहना होगा। रिश्तों में तनाव और करियर में गलत निर्णय की संभावना है, इसलिए जल्दबाजी से बचें। निवेश में घाटा और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। 

कन्या राशि- आपको सेहत और व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। बड़े फैसले टालें और संतान से जुड़ी चिंता मन को व्यस्त रखेगी। व्यापार में हानि या कर्ज संभव है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभलेगी। 

धनु राशि- आपके लिए कार्यस्थल पर चुनौतियां रहेंगी। अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी। मतभेद और पुराने रोग परेशान कर सकते हैं, पर संयम रखकर समाधान मिल जाएगा।

09:02 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan Time Today: दुनिया के इस हिस्से में दिखेगा ग्रहण का शानदार नजारा

आज लगने वाला ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को भारत में तो नहीं देखा जा सकेगा लेकिन दुनिया के दूसरे कई देशों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण अंटार्कटिका में सबसे अच्छा दिखाई देगा। 

08:46 AM, 21-Sep-2025

Surya Grahan Time Today : सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार आज यानी 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन जहां भी इस ग्रहण को देखा जाएगा वहां पर सूतक काल मान्य रहेगा। सूर्य ग्रहण के लगने पर सूतक काल 12 घंटे पहले लागू होता है और यह ग्रहण के खत्म होने के साथ ही समाप्त हो जाता है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top