Stock below 50 rupee Gautam Exim given 3 bonus share company stock rallied 20 percent on record date हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर का तोहफा, रिकॉर्ड डेट पर रॉकेट सा उड़ गया शेयर, Business Hindi News


गौतम एग्जिम लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर यह तूफानी तेजी आई है। गौतम एग्जिम के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 40.85 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, गौतम एग्जिम लिमिटेड हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी के शेयर बुधवार 10 जून को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनी
गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim) अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। गौतम एग्जिम ने पिछले महीने अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी के शेयर 22 मई को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर थे। गौतम एग्जिम लिमिटेड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.92 पर्सेंट है। वहीं, लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग के मुताबिक गौतम एग्जिम में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.08 पर्सेंट है।

1471% उछल गए हैं गौतम एग्जिम के शेयर
गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim) के शेयर पिछले पांच साल में 1471 पर्सेंट चढ़ गए हैं। BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में पिछले 3 साल में 347 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले दो साल में गौतम एग्जिम के शेयर 399 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक साल में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयरों में 103 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर 19 पर्सेंट चढ़े हैं। इस साल अब तक गौतम एग्जिम के शेयरों में 11 पर्सेंट की तेजी आई है। वित्त वर्ष 2026 में गौतम एग्जिम लिमिटेड का रेवेन्यू 28.81 करोड़ रुपये रहा, जो कि वित्त वर्ष 2025 में 35.92 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का मुनाफा 0.22 करोड़ रुपये रहा है।

क्या करती है कंपनी?
गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim Limited) एक ट्रेडिंग और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कंपनी है। कंपनी प्राथमिक रूप से इंडस्ट्रियल रॉ मैटीरियल्स की सोर्सिंग और सप्लाई में सक्रिय है। कंपनी अमेरिका, यूके, यूरोप, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया जैसे रीजन्स से रिसाइक्ल करने योग्य वेस्ट पेपर, वुड पल्प और इंडस्ट्रियल स्पेशियलिटी केमिकल्स का आयात करती है। वहीं, क्रॉफ्ट पेपर रोल्स, राइटिंग एंड प्रिंटिंग पेपर समेत फिनिश्ड पेपर प्रॉडक्ट्स के निर्यात में मदद करती है।



Source link

Scroll to Top