Shani-Guru Gochar 2026: सावन में शनि-गुरु बनाएंगे ये दुर्लभ संयोग, इन राशियों के जीवन में मचेगी उठा-पटक! – sawan july 2026 shani guru saturn retrograde jupiter combust predictions tvisg


Shani-Guru Gochar 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 30 जुलाई 2026, गुरुवार से सावन की शुरुआत होने वाली है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस वर्ष सावन बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, सावन में गुरु अस्त और शनि वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे. जो कई राशियों के लिए अद्भुत और कुछ के लिए खतरनाक मानी जा रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि 26 जुलाई से वक्री हो जाएंगे. शनि की उल्टी चाल का असर कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है. इस समय लोगों को अपने कामों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

वहीं, गुरु 15 जुलाई को अस्त हो जाएंगे. गुरु को ज्ञान, धन और संतान का कारक माना जाता है. इनके अस्त होने से शुभ कार्यों, खासकर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. इस दौरान शादी-विवाह जैसे आयोजन नहीं किए जाते हैं. राहु और केतु की स्थिति इस महीने स्थिर रहेगी, इनमें कोई बदलाव नहीं होगा. तो आइए पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी से जानते हैं कि सावन में शनि और गुरु की बदली चाल कौन सी राशियों पर बुरा प्रभाव डालेगी. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय खर्चों से भरा रह सकता है. अचानक आने वाले खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. हालांकि, कुछ सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे, जिससे धीरे-धीरे स्थिति संभलने लगेगी और आप राहत महसूस करेंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को नौकरी और करियर में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. संभव है कि आप नौकरी बदलने का विचार करें. इस समय अपने काम में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी होगा. खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी योजनाएं उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी. ऐसे में धैर्य रखना बेहद जरूरी है. जल्दबाजी करने से बचें और अपने काम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं. पैसों के मामले में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें.

—- समाप्त —-



Source link

Scroll to Top