Several Dead As Truck Ploughs Into Ganesha Procession In Karnataka Hasan – Amar Ujala Hindi News Live


कर्नाटक के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना हासन जिले के होसहल्ली गांव में रात करीब 8:45 बजे गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरकलगुड से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर जुलूस में घुस गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए।


केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,  होसहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। इसमें कई श्रद्धालुओं ने जान गंवाई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही राज्य सरकार से अपील की कि सभी घायलों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाए।

खबर अपडेट हो रही है….

 





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top