Road Accident: Two People Died And 19 Were Injured When A Truck Carrying Pilgrims From Punjab Overturned At A – Amar Ujala Hindi News Live


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा के साथ ढलियारा में सड़क हादसा हुआ है। हादस में दो श्रद्धालुओं की माैत हो गई जबकि 19 घायल हैं। जानकारी के अनुसार नवरात्रि पर मां चामुंडा मंदिर में लंगर लगाने के लिए जा रहे बठिंडा (पंजाब) के श्रद्धालुओं का ट्रक ढलियारा में तीखे मोड़ पर पलट गया।

loader



ट्रक सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराकर पलटकर वहीं रुक गया। जबकि श्रद्धालु व ट्रक में रखा राशन व सिलिंडर नीचे खाई में गिर गए। हादसे में दो श्रद्धालुओं की माैके पर ही माैत हो गई। 19 घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें टांडा मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top