Rohit-Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरा रोहित और कोहली की होगी आखिरी सीरीज? बीसीसीआई उपाध्यक्ष शुक्ला ने दिया जवाब


Rajeev Shukla quashed rumours of Virat Kohli and Rohit Sharma’s retirement after the upcoming Australia tour

विराट कोहली और रोहित शर्मा
– फोटो : ANI

विस्तार


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास पर बड़ा बयान दिया है। रोहित और कोहली 19 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। रोहित और कोहली के बारे में अटकलें चल रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया दौरा इन दोनों बल्लेबाजों की आखिरी सीरीज हो सकती है, लेकिन राजीव शुक्ला ने इस खबरों को खारिज कर दिया है। 



Source link

Scroll to Top