Punjab Weather Forecast । Cold Wave Yellow Alert। Meteorological Department Update। Temperature and Fog। Air Quality | पंजाब में आज कोल्ड वेव का अलर्ट: न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट, फरीदकोट सबसे ठंडा; चंडीगढ़ में भी हवा प्रदूषित – Mohali News


लुधियाना में रात में धुंध पड़नी शुरू हो गई है।

पंजाब के 6 जिलों में आज कोल्ड वेव यानी शीत लहर का येलो अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है। इन जिलों में फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगा शामिल हैं। वहीं, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

.

यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा है। वहां पर न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

48 घंटों में दिन का तापमान बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज से अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की धुंध पड़ सकती है। हालांकि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

पंजाब और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित

पंजाब और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित है। सभी जगह वायु गुणवत्ता AQI 100 से अधिक दर्ज किया है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 114, बठिंडा का AQI 78, जालंधर का AQI 128, खन्ना का AQI 109, मंडी गोबिंदगढ़ 123, पटियाला का AQI 148 और रूपनगर का AQI 60 दर्ज किया गया है।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ की हवा भी प्रदूषित है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 84, सेक्टर-25 का AQI 107 दर्ज किया गया है। जबकि सेक्टर-53 का दर्ज नहीं हो पाया है।



Source link

Scroll to Top