pmkisan.gov.in: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, डेट कंफर्म – PM KISAN Yojana 22nd installment release date 13 march PM modi Assam Guwahati farmers PM kisan scheme szlbs


देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत 22वीं किस्त जल्द जारी करने जा रहे हैं. इस बार 9 करोड़ 32 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में सीधे 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में पहुंचेगी.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार के खाते में 2,000 रुपये पहुंचेंगे. बता दें कि योजना के तहत हर साल कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में 2,000 रुपये के रूप में मिलते हैं. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और इस 22वीं किस्त के साथ किसानों को फिर से आर्थिक सहायता मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि जारी करेंगे.

इससे देश भर के छोटे-मझोले किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी. खासकर किसानों को बीज, खाद जैसी चीजों पर खर्च करते में मदद मिलेगी. सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी. तब से अब तक लाखों-करोड़ों किसान परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है. 

PM-KISAN योजना का लाभ लेने के लिए ये शर्तें जरूरी

  • बिना e-KYC के खातों में पैसा नहीं आएगा.
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है.
  • जमीन का रिकॉर्ड सही होना चाहिए.

किसान लाभार्थी लिस्ट में अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं.

अगर आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है, तो 13 मार्च को आपके बैंक खाते में 2000 रुपये जरूर पहुंच जाएंगे. बता दें कि इससे पहले 21वीं किस्‍त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर से जारी की गई थी. इस योजना के माध्यम से अब तक जारी 21 किस्‍तों में कुल मिलाकर 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.
 

—- समाप्त —-





Source link

Scroll to Top